अब शाहपुरा पशु चिकित्सालय में पशुओं का नियमित उपचार जारी रहेगा।

शाहपुरा | स्थानीय समाचार

माननीय विधायक डॉ. लालाराम जी बेरवा के प्रयासों से शाहपुरा पशु चिकित्सालय में लंबे समय से रिक्त चिकित्सक पद पर डॉ. दिलीप गंगाधर पांचाल की नियुक्ति कर दी गई है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में पशु उपचार सेवाएं पुनः सुचारु हो गई हैं।

नियुक्ति की खबर के बाद गौसेवकों एवं नगरवासियों ने विधायक डॉ. लालाराम जी बेरवा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। गौसेवकों का कहना है कि पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण गौवंशों के उपचार को लेकर काफी परेशानी हो रही थी, जो अब दूर होगी।

नोट: अब शाहपुरा पशु चिकित्सालय में पशुओं का नियमित उपचार जारी रहेगा।

बालाजी गोवंश हेल्पलाइन 🚩
आओ मिलकर गौ सेवा करे
📞95301-93301